{"_id":"6970b98d542055a94109e23b","slug":"sdm-and-dsp-created-awareness-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152666-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ
विज्ञापन
ठियोग में वाहन चालकों को यातायात नियमों बारे किया जागरूक। संवाद
ठियोग में एसडीएम और डीएसपी ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)।
ठियोग में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर रोटरी क्लब के सहयोग से एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। प्रेमघाट चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम शशांक गुप्ता और डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। अभियान के दौरान दोपहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों के चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसी महत्वपूर्ण यातायात सुरक्षा के टिप्स दिए। अधिकारियों ने समझाया कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। रोटरी क्लब ठियोग के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि क्लब समय-समय पर समाजहित में इस तरह के जागरूकता अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्य भी रोटरी क्लब की ओर से निरंतर किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। एसडीएम शशांक गुप्ता ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसों को रोक सकती है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि सड़क पर अनुशासन और जिम्मेदारी ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे जल्दबाजी और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक सही आदत कई जिंदगियों को सुरक्षित रख सकती है। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।