{"_id":"680f86e94bd96252a2009cc9","slug":"scuffle-with-sho-and-constable-in-kupvi-case-registered-chaupal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-134060-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कर्मियों पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कर्मियों पर हमला करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कुपवी में एसएचओ और कांस्टेबल के साथ धक्कामुक्की कर साथी को छुड़ा ले गए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के कुपवी में अपने साथी को छुड़ाने के लिए हमलावरों ने पुलिस कर्मचारियों पर ही हमला कर दिया। हमलावरों की भीड़ ने पुलिस थाना प्रभारी समेत कांस्टेबल के साथ भी हाथापाई की। हमलावरों की भीड़ ने अपने साथी को जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और मौके से फरार हो गए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को कुपवी बाजार में बिशू मेले के दौरान जब कांस्टेबल दिनेश गश्त पर थे। उसी दौरान वहां तीन चार लोगों के साथ एक व्यक्ति जोर-जोर से चिल्ला रहा था। जब कांस्टेबल दिनेश ने उससे पूछताछ की, तो वह कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। इस दौरान कांस्टेबल की वर्दी के बटन टूट गए। उसके बाद कांस्टेबल दिनेश उस व्यक्ति को पकड़कर मेला ग्राउंड में मौजूद एसएचओ के समक्ष ले गया। एसएचओ ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उसे हिरासत में लिया। जब पुलिस अपने वाहन से व्यक्ति को थाने ला रही थी, तब रास्ते में हमलावरों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी रोककर चाबी छीन ली और एसएचओ व कांस्टेबल के साथ धक्कामुक्की की। हमलावर अपने साथी को छुड़ाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने बताया की हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस हमलावरों को शीघ्र पकड़ेगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।