फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Science festival and exhibition organized in PMShri Ani

Rampur Bushahar News: आनी में छात्रों को आत्मविश्वास का पढ़ाया पाठ

Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Science festival and exhibition organized in PMShri Ani
पीएम श्री आनी में विज्ञान उत्सव एवं प्रदर्शनी में छात्राओं को सम्मानित करते मुख्याति​​​थि। संवा
पीएमश्री आनी में विज्ञान उत्सव और प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में मंगलवार को विज्ञान दिवस और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि और असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान विजय कुमार विशिष्ट अतिथि एवं स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थिति रहे। विज्ञान मेले में विज्ञान प्रवक्ता निहाल ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, प्रवीण मेहता, यामिनी शर्मा और रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में विज्ञान, हेल्थकेयर प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित अध्यापक पंकज ठाकुर ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता विजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास से ही हम जीवन में चुनौतियों और नवाचार को स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने महान वैज्ञानिक सीवी रमन की जीवनी और आविष्कारों पर प्रकाश डाला। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और अपने भीतर आलोचनात्मक दृष्टिकोण विकसित पैदा करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विशिष्ट अतिथि एवं स्रोत व्यक्ति प्रोफेसर विजय कुमार का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों से जीवन में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने की अपील की। कार्यक्रम संचालक प्रवक्ता प्रवीन मेहता ने बताया कि युवा विज्ञान और अध्यात्म को साथ लेकर चलें। विज्ञान के बिना अध्यात्म अंध विश्वास को जन्म देता है, जबकि अध्यात्म के बिना विज्ञान विनाशकारी हो सकता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित किए गए। इस दौरान पाठशाला के उप प्रधानाचार्य श्यामानंद,अधीक्षक दिग्विजय चौहान, प्रवक्ता अनीता कौशल , कुंदन शर्मा ,रेखा ठाकुर, आशा देवी सीता देवी , इंदु सहित पाठशाला का संपूर्ण स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed