फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   science children congress fair celebreted in kinnaur

उरनी में बाल वैज्ञानिकों ने बनाए बेहतरीन मॉडल

Sun, 23 Oct 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी में तीन दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने बेहतरीन मॉडल बनाए। प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता का खिताब माध्यमिक स्कूल जुनागे, हाई स्कूल में भावानगर और परियोजना स्कूल भावानगर ने जीता। साइंस मॉडल में रौनक यादव ने पहला, रोहित शर्मा ने दूसरा और आदर्श मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मैथेमेटिकल ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में यांगपा स्कूल के माइकल कायथ ने पहला, सुंगरा स्कूल के गौरव ने दूसरा, हाई स्कूल जुनागे के अजीत ने तीसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में भावानगर स्कूल के अक्षय कुमार प्रथम, कंगोस स्कूल के आदित्य द्वितीय और रामनी स्कूल की अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्तर में भावानगर स्कूल के कपिल देव प्रथम और निचार स्कूल की वंशिका दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

साइंस एक्टिविटी के कनिष्ठ वर्ग में उरनी स्कूल की दृष्टिका प्रथम, भावानगर स्कूल की अमृता द्वितीय, भावानगर की दिव्या ठाकुर ने तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में भावानगर की छात्रा नेहा प्रथम, चगांव स्कूल के प्रिंस द्वितीय और सुंगरा स्कूल की गरिमा नेगी तृतीय पर रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में भावानगर स्कूल के अर्जुन नेगी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस क्विज के कनिष्ठ वर्ग में भावानगर स्कूल के अमनदीप, विनीत ने प्रथम, छोल्टू स्कूल की संजना, जमना ने द्वितीय और चौरा स्कूल के मोनिका और इशिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में भावानगर स्कूल के सुजल, नियति प्रथम, पानवी स्कूल की तनिशा, भूमिका द्वितीय और भावानगर स्कूल की आरुषि और युवराज तीसरे स्थान पर रहे।

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में भावानगर स्कूल की शिवांगी और साकेत सोनी ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्राथमिक उपशिक्षा निदेशक अशोक नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों को विज्ञान के युग में आधुनिकी पर आधारित शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य चंद्र किरण, साइंस पर्यवेक्षक किन्नौर गणेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed