फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school won in sports

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल ने जीते तीन पदक, वॉलीबाल में जोनल विजेता

Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डंसा स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य राजेश परमार सहित सभी स्टाफ ने खिलाड़ियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दत्तनगर की अंडर-14 टीम ने वॉलीबाल में प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी और खो-खो में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किए। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता कामराज हस्टा, पीईटी बंधन और हरपाल के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed