फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School turned into rubble due to landslide in Karsheigad sand

Rampur Bushahar News: करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील

Tue, 05 Aug 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
School turned into rubble due to landslide in Karsheigad sand
करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील
ग्रामीणों के मकानों और मवेशियों को भारी नुकसान, पांच भेड़ें और एक गाय गोशालाओं में दबी
विज्ञापन

खतरे को भांपते हुए चार मकान करवाए खाली, 150 सेब के पौधों को भी पहुंचा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की दुर्गम करशेईगाड़ पंचायत में मंगलवार को भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। इससे क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। सुबह करीब 11:00 बजे हुए इस भूस्खलन की चपेट में प्राथमिक स्कूल बालू आ गया और स्कूल का पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। करशेईगाड़ और फनौटी पंचायत की सीमा पर स्थित इस स्कूल में तीन कमरे, एक हॉल और एक रसोईघर था, जो पूरी तरह से तबाह हो गया है। स्कूल में रखा सारा फर्नीचर, दस्तावेज और शैक्षणिक सामग्री मलबे में दफन हो गई। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्कूल में दोनों पंचायतों के करीब 42 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान शारदा देवी और फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत राम चौहान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यदि स्कूल की इमारत भूस्खलन के रास्ते में न होती, तो नीचे स्थित बलेहड़ गांव को भारी नुकसान पहुंच सकता था। भूस्खलन से न केवल स्कूल प्रभावित हुआ, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका पर भी बड़ा असर पड़ा है। बालू गांव के हीरालाल, पुत्र डोला राम की तीन भेड़ें और जगत सिंह, पुत्र इंदर सिंह की दो भेड़ें और एक गाय उनकी गोशाला में ही दब गईं। इसके अलावा देवी सिंह, संगत राम और हीरालाल के करीब 150 सेब के पौधे भी जमीन सहित खिसक गए। भूस्खलन से मोहर सिंह, झगड़ सिंह, देवी सिंह और हीरालाल के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसे देखते हुए पंचायत की ओर से तुरंत प्रभाव से इन मकानों को खाली करवा दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आनी प्रशासन ने पटवारी को मौके पर भेजा। तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा ने बताया कि मौके पर नुकसान का जायजा लिया ज रहा है। जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील

करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील

करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील

करशेईगाड़ के बालू में भूस्खलन से स्कूल मलबे में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article