फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School students took out cleanliness rally in Jhakri

Rampur Bushahar News: स्कूली छात्रों ने झाकड़ी में निकाली स्वच्छता रैली

Tue, 24 Sep 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
School students took out cleanliness rally in Jhakri
शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छता की शपथ लेते छात्र छात्राएं।
शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों और अध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय केंद्र सरकार के निर्देशानुसार शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में छात्र और छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही झाकड़ी बाजार में रैली निकाली और लोगों से अपने घर के आसपास, गली मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा योगदान देने की अपील की। स्कूली बच्चों ने स्वयं भी शपथ ली कि हम साफ-सफाई के प्रति सजग रहेंगे। इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता के प्रति अपने विचार भी रखे और स्लोगन के माध्यम से भी स्वच्छ समाज निर्माण का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक निदेशक बिशना भंडारी, प्रधानाचार्य डीएस मेहता, नीलम शर्मा, शिक्षा शर्मा, कपिला, रचना मेहता, निशा, अनिता पराशर, रमेश चौहान, योगमाया, विशाली और सरला सिहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed