{"_id":"5fa5583f8ebc3ec5ee58cda6","slug":"school-rampur-hp-news-sml3507143184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के स्कूलों में बढ़ने लगी विद्यार्थियों की तादाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के स्कूलों में बढ़ने लगी विद्यार्थियों की तादाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कोरोना महामारी के खतरे के बीच स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। करीब सात माह बाद विद्यार्थी स्कूल पहुंच रहे हैं। किन्नौर में भी कोरोना महामारी के भय के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति न के बराबर रही। जिले में अभी भी 25 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूलों में पहुंच रहे हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य जियालाल नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सेंसर मशीन लगवाई गई है। इस दौरान बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। क्लास रूमों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। कक्षा में भी उचित दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है। कहा कि विद्यालय में पहले दिन विद्यार्थियों की तादाद न के बराबर थी, लेकिन धीरे-धीरे स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की तादाद बढ़ जाएगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि शुक्रवार को विद्यार्थियों को कोरोना से खुद को सजग रहकर दूसरों को भी जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जोगिंद्र सिंह राव ने कहा कि जिले के 52 हाई और सेकेंडरी स्कूलों में 90 प्रतिशत स्कूलों में कम संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। जबकि, अभिभावकों और बच्चों को कोविड और पढ़ाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।