{"_id":"6766ab289b730bd7d909dd51","slug":"school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-126970-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंकज सर्वश्रेष्ठ छात्र, ज्योति सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंकज सर्वश्रेष्ठ छात्र, ज्योति सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुनी
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिंगला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी, गुजराती, बॉलीवुड, देशभक्ति और कुल्लवी नाटी से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार बतौर मुख्यातिथि और उपप्रधान मोहर सिंह खत्री विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राम सरनी नेगी ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंकज सर्वश्रेष्ठ छात्र, ज्योति सर्वश्रेष्ठ छात्रा, लक्ष्मी सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुने गए। सर्वश्रेष्ठ सदन के पुरस्कार से टैगोर हाउस को नवाजा गया। मुख्यातिथि ने कार्तिक शर्मा, आयुष, कनिका, प्रिया, शबाना, दीपा, श्रेया नेगी, चेतना, सूरज, हनी, अक्षित, आयुष, संगम, प्रेरणा, शिक्षा, अवंतिका, पंकज, गणेश, दीपक, रिशव, अरिंधिम, हर्षित, अंकित, मानव, साहिल, स्वच्छता चैंप्स दीपा, कल्पना, वर्षा, रिधिमा सहित अन्य को नवाजा।