फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school activity

पंकज ठाकुर को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब

Fri, 15 Nov 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी उपमंडल की विवेकानंद पब्लिक स्कूल चवाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र की समाज सेविका रंजना ठाकुर ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रों ने एकलगान, समूह गान, पंजाबी नृत्य, कथक, गरबा, डांडिया और पहाड़ी नाटी पेश करके सबका मन मोहा। नन्हे प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ का संदेश देकर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। विद्यालय प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करके वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला । मुख्यातिथि रंजना ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से दस हजार रुपये की धनराशि विद्यालय को प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने राज्य और जिला स्तर से लेकर खंड स्तर पर शिक्षा, खेल, विज्ञान जगत और लोक संस्कृति में नाम रोशन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम शर्मा ने किया। कार्यक्रम पूर्व छात्र बंटी ठाकुर को दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा में 641 अंक हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके रीना ठाकुर, पिंगला ठाकुर, बिशना ठाकुर और संजू ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed