{"_id":"5dced77a8ebc3e55037de219","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml31428732","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने नशामुक्त समाज निर्माण की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने नशामुक्त समाज निर्माण की ली शपथ
विज्ञापन
नोगली स्कूल के विद्यार्थी नशामुक्ति का संदेश देते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। शुक्रवार को नशामुक्ति का संदेश देते हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली में भाग लिया। समाज में फैली नशे की कुप्रथा को समाप्त करने का विद्यार्थियों ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया। रानी रत्न कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में नशा मुक्ति को लेकर चल रहे एक माह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के पहले चरण में नशा मुक्त भारत निर्माण अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से न्यू नोगली तक हाथ में स्लोगन लिए जागरूकता रैली निकालकर लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और नशे के दुष्प्रभावों के विषय में बताया। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने छात्रों से नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग देने की अपील की। वहीं छात्रों ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी ली। इस मौके पर संजय शर्मा, कुशल शर्मा, रंजीत ठाकुर, विशंबर भारद्वाज, कंचन बिष्ट, संजय बदरेल, कमलेश ठाकुर, ममता कायथ और शैली सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के छात्रों ने भी नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र रामपुर से आई डॉ. रोहिणी शर्मा ने छात्र छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में अवगत कराया। स्कूल की शिक्षक बिंदू कश्यप ने बताया कि नशामुक्ति अभियान के शुभारंभ अवसर पर छठी से लेकर 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं ने दत्तनगर गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं इस दौरान नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें वंशिका, कशिश, आरती, श्रेया, संगीता, रीता, कुसुम, मुस्कान, हितेन शर्मा, विजय, अरीन, राहुल, कार्तिक, रोहित, दीक्षित, गीता, खुशबू, दीपाली, बिंटी, श्वेता, प्रीति, दिव्या और रूचि ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु मौजूद रहे।