आनी (कुल्लू)। सर्व शिक्षा अभियान आनी के सौजन्य से राजकीय आदर्श जमा दो विद्यालय आनी में खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान ने की। प्रतियोगिता में आनी खंड के अंतर्गत 18 सरकारी स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एसएसए आनी के बीआरसीसी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कला विषय के कनिष्ठ वर्ग में आदर्श जमा दो विद्यालय आनी ने प्रथम तथा राजकीय उच्च विद्यालय शुश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में जमा दो विद्यालय शवाड़ ने पहला, कन्या जमा दो स्कूल आनी ने दूसरा और आदर्श जमा दो स्कूल आनी ने तीसरा स्थान हासिल प्राप्त किया। इसी प्रकार वाणिज्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदर्श जमा दो स्कूल आनी ने प्रथम और जमा दो स्कूल लूहरी ने द्वितीय हासिल झटका। मेडिकल वर्ग में भी आदर्श जमा दो स्कूल आनी ने प्रथम व दलाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि नान मेडिकल वर्ग में भी आदर्श जमा दो स्कूल और आनी ने प्रथम और जमा दो स्कूल शवाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान ने सम्मानित किया। इसी तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिला व राज्य स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान के साथ बीईईओ डॉ. गोपाल, बीआरसीसी देवेंद्र शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर, श्यामानंद, टेकचंद शर्मा और वेद प्रिया जंवाल सहित अन्य कई अध्यापक मौजूद रहे।