{"_id":"5da8921e8ebc3e015255ad38","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml311258212","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र विनेश और छात्रा अंजू बनीं सर्वश्रेष्ठ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र विनेश और छात्रा अंजू बनीं सर्वश्रेष्ठ धावक
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर एवं जिला युवा खेल एवं सेवाएं विभाग किन्नौर के सौजन्य से समर्थ कार्यक्रम के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का आयोजन रामलीला ग्राउंड से दाखो, डीएवी स्कूल और वापस रामलीला मैदान तक किया गया। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मैराथन रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में आठ निजी और सरकारी स्कूलों के 84 छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष गोपाल चंद ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों और संस्थानों में मॉकड्रिल के माध्यम से पूर्वाभ्यास कर आम जनता को आपदा से बचाव के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। जिले के तीनों उपमंडलों में सांस्कृतिक दलों की ओर से कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को आपदा से निपटने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार ने मैराथन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने विजेताओं को प्रमाण पत्र और नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने चौथे प्राप्त करने वाले विजेता धावक को समृति चिन्ह भेंट कर नवाजा। मैराथन में छात्र वर्ग में विनेश चौहान ने पहला, प्रियांश कुमार ने दूसरा और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान झटका। छात्रा वर्ग में अंजू कुमारी ने पहला, ज्योति ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. अवनिंद्र कुमार ने युवाओं से कहा कि मानव के समग्र विकास में खेल गतिविधियों की अहम भूमिका रहती है। एक स्वस्थ युवा राष्ट्र निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं इस मौके पर जिला युवा खेल एवं सेवा अधिकारी गंगा लाल नेगी, जिला समन्वयक आपदा प्रबंधन शैलेंद्र चौहान सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे।