फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school activity

अंतरिक्ष को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

Mon, 07 Oct 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मॉर्डन पब्लिक स्कूल फागू के बच्चों ने हाल ही में नालागढ़ में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के अध्यक्ष रमेश खाची ने बताया कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल और खो-खो में पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं कबड्डी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन खेलों में ठियोग ब्लॉक के दस खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र अंतरिक्ष खाची को वॉलीबाल में प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया है। विद्यालय के कोच देवेंद्र चंदेल और ब्रिजेश को बेस्ट कोच का खिताब हासिल हुआ है। इन खेलों में जिला शिमला की टीम से छह बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलों के लिए हुआ है, जिसमें ज्ञान ज्योति विद्यालय के अनिश का कबड्डी, कुश्ती में डीएवी विद्यालय के वंश, मॉर्डन पब्लिक स्कूल के अंतरिक्ष और कार्तिक का वॉलीबाल, खो-खो में छात्र विद्यालय ठियोग के नितिश भोटका और अंशुल का चयन हुआ है। इन विजेता खिलाड़ियों का शारीरिक शिक्षकों और स्थानीय स्कूली संचालकों रमेश खाची, नरेश ऐरी, रवि शांडिल और जोन प्रभारी संजीव शर्मा की ओर से लोनिवि के विश्राम गृह में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed