फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sawan fair begins with flag hoisting at Shiv Shakti Dham

Rampur Bushahar News: शिव शक्ति धाम में ध्वजारोहण के साथ सावन मेले का आगाज

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शिव महापुराण के अखंड पाठ का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू क्षेत्र स्थित शिव शक्ति धाम में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सावन मेले का शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण की रस्म आचार्य नागेंद्र शर्मा ने संपन्न करवाई। इसके बाद शिव महापुराण के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने धाम के प्रबंधक सुनील त्यागी शर्मा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और शिव महापुराण पाठ के लिए आसन ग्रहण कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन माह भर शिव महापुराण का पाठ और विभिन्न धार्मिक आयोजन निरंतर चलते रहेंगे। पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सावन माह में पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति में सराबोर हो जाता है और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और देव संस्कृति के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान शिव सबसे बड़े गुरु हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed