{"_id":"6147439b8ebc3eae394deaab","slug":"satluj-river-hanging-bridge-broken-in-shanah-nither-rampur-hp-news-sml38439814","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर के शनहा में सतलुज नदी पर बना झूला पुल टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर के शनहा में सतलुज नदी पर बना झूला पुल टूटा
विज्ञापन
नित्थर के शनहा में सतलुज नदी के ऊपर बना टूटा झूला
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के शनहा में सतलुज नदी पर बना झूला पुल शनिवार शाम अचानक टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। झूला पुल टूटने से तीन गांव के लोगों का संपर्क कट गया है। हादसे के समय पुल से गुजर रहे दो लोग बाल-बाल बचे। हादसे से क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों ने बताया कि झूला पुल की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। इसके बावजूद विभाग ने पुल की मरम्मत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार शाम करीब पांच बजे का है, जब नित्थर के शनहा में सतलुज नदी पर बना झूला पुल अचानक टूट गया। हादसे के समय पुल से दो लोग गुजर रहे थे। झूला पुल टूटने से कुछ समय पहले ही वह पुल के दूसरे किनारे पर पहुंच गए थे। इससे दोनों की जान बच गई।
स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग नित्थर से कई बार इसे दुरुस्त करने की मांग उठाई है, लेकिन विभाग पुल की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया। विभाग ने स्थानीय लोगों को हिदायत दी थी कि पुल सफर न करें, यह काफी खतरनाक है और कभी भी टूट सकता है। जब यह झूला टूटा तो उस समय दो व्यक्ति उस पर सफर कर रहे थे। गनीमत रही कि उन्होंने अधिकतर सफर पूरा कर लिया था। इस वजह से उनकी जान बच पाई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है वह विभाग से पांच महीने से पुल की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। अभी तक झूले का एक पिल्लर ही ठीक किया गया है जबकि दूसरा पूरी तरह से ढह चुका है।
गांव शनहा, खोगवा और मोरला से सैकड़ों लोग इसी झूला पुल से सफर करते हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से इसे जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। पुल नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दस से पंद्रह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निथर ने कहा कि एक दो दिन में इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। तकनीकी कारणों की वजह से यहां काम करने में दिक्कत आ रही थी।