फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarvepalli College trainees created awareness on AIDS

Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने एड्स पर किया जागरूक

Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sarvepalli College trainees created awareness on AIDS
सर्वपल्ली कॉलेज के प्रशिक्षु रामपुर बाजार में सड़क पर उतर कर एड्स रोग के बारे किया जागरूक करत
चौधरी अड्डा से रामपुर बाजार तक निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक से भी दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली ने विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर एड्स जागरुकता अभियान चलाया। इस अवसर पर संस्थान में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों ने भाग लिया। पुराना बस अड्डा रामपुर से संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बीएड, एमएड प्रशिक्षु प्रथम वर्ष और दूसरे वर्ष के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में विश्व एड्स दिवस पर अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने 2024 की थीम द राइट पाथ, माय हेल्थ माय राइट के अनुसार एड्स पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि संस्थान प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को जागरुकता रैली का आयोजन करता है और समाज में फैली हुई भ्रांतियां को मिटाने का प्रयास करता है। नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दर्शकों को बताया कि किस तरह से हम इस बीमारी से अपने-आप को सुरक्षित रख सकते हैं, अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। समाज को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। स्वस्थ रहेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया। रैली में एके गोस्वामी और संस्थान के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed