फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarvahitkari Mandal submitted a memorandum to the SDM

Rampur Bushahar News: लवी मेले का व्यापार 30 नवंबर तक ही चले, वर्ना होगा आंदोलन

Thu, 27 Nov 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sarvahitkari Mandal submitted a memorandum to the SDM
रामपुर में लवी मेला समेटने को लेकर सर्वहितकारी व्यापार मंडल के प्रतिनि​धि एसडीएम को ज्ञापन सौंप
. सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

. व्यापारियों से किए वादे पर कायम रहे मेला समिति : तन्मय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में लवी मेले का व्यापार 30 नवंबर ही चले। यदि इसे अतिरिक्त समय दिया गया, तो शहर के व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों से किए वादे पर कायम रहने की अपील की है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि लवी मेले की अतिरिक्त अवधि शहर के कारोबारियों के व्यापार पर विपरीत असर डालती है। इस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। व्यापार मंडल ने चेताया कि यदि मेले का बाजार 30 नवंबर के बाद भी सजा, तो 1 दिसंबर को समूचे बाजार के व्यापारी रामपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को अध्यक्ष तन्मय शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समय पर मेला समेटने की गुहार लगाई। अध्यक्ष तन्मय ने कहा कि लवी मेला आधिकारिक रूप से 11 से 14 नवंबर तक चलता है, जबकि व्यापार अवधि 30 नवंबर निर्धारित रहती है, लेकिन मेले में कारोबार दिसंबर में भी जारी रहता है। बीते तीन-चार साल से यह मेला प्लॉट माफिया, प्रशासन और नगर परिषद की कमियों की वजह से जनवरी तक पहुंच रहा है। यह स्थानीय बाजार के व्यापारियों के लिए दुख का विषय है। शहर के व्यापारी, जो सालभर टैक्स और किराया देते हैं। मेले में अच्छे व्यापार के लिए लाखों के स्टॉक मंगवाते हैं, इनका सपना चूर-चूर कर दिया जाता है। इसका कारण प्रशासन और मेला समिति की गलत और व्यापारी विरोधी नीति है। बाजार के व्यापारियों के साथ हर साल विश्वासघात हो रहा है। इस कारण बीते साल भी बाजार में मेले के नुकसान के कारण 15 से 20 दुकानें बंद हुईं। मेले की शुरुआत में जो बाजार के व्यापारियों से वादा किया गया था कि 30 नवंबर को मेला समाप्त कर लिया जाएगा, उसका पालन किया जाए। मेला मैदान की परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा कुछ लग नहीं रहा। प्लॉट माफिया अभी भी प्लॉट बेच रहा है और अभी भी व्यापारी दुकानें सजा रहे हैं। यह जानते हुए भी कि 30 नवंबर मेले के बाजार की समाप्ति की आखिरी तारीख है। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रोहित घाघटा, विष्णु शर्मा, विशाल शर्मा, अजय कांत शर्मा, सुरेश शर्मा, विकास निशांत लिहांटू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed