{"_id":"6079bc918ebc3e245b1b442b","slug":"sarsa-devi-ani-and-mamta-devi-became-the-president-of-nagar-panchayat-nirmand-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml367671748","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसा देवी आनी और ममता देवी बनी नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसा देवी आनी और ममता देवी बनी नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। नगर पंचायत आनी और निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का एसडीएम आनी चेत सिंह के समक्ष शुक्रवार को चयन हो गया। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित नवगठित नगर पंचायत आनी के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सरसा देवी और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के देवेंद्र कुमार की सर्वसम्मति से ताजपोशी हो गई। वहीं अनुसूचित जाति की महिला के आरक्षित नगर पंचायत निरमंड में एकमात्र चयनित प्रत्याशी ममता देवी को अध्यक्ष बनाया गया। सहमति न बनने के चलते उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया आयोजित हुई, जिसमें भाजपा समर्थित विकास शर्मा और कांग्रेस समर्थित देव राज ने नामांकन भरा। चुनाव नतीजों में विकास शर्मा को 5 और देवराज को 2 मत पड़े। एसडीएम आनी चेत सिंह ने विकास शर्मा को विजयी घोषित किया।
इससे पूर्व एसडीएम आनी चेत सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आनी में शपथ लेने वालों में खोबड़ा तेशन वार्ड से धर्मपाल, किरण बाजार-बराड़ वार्ड से शशि मल्होत्रा, रानी बेहड़ा वार्ड से देवेंद्र कुमार, क्यार कॉलोनी वार्ड से सरसा देवी, दोघरी वार्ड से अनुपमा और रोपड़ी वार्ड से जीत कर आई होमेश्वरी जोशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए चयन होने के बाद उन्होंने निरमंड जाकर सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव किया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने पंचायत चुनावों के दौरान सदस्यों के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। नगर पंचायत आनी और निरमंड में भविष्य में किस प्रकार की विकासात्मक गतिविधियों को सिरे चढ़ाना है, इस पर भी औपचारिक बातचीत सदस्यों के साथ एसडीएम चेत सिंह ने की।