फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saraswatinagar makes a brilliant start in the women's volleyball championship

Rampur Bushahar News: महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सरस्वतीनगर की शानदार शुरुआत

Tue, 06 Oct 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Saraswatinagar makes a brilliant start in the women's volleyball championship
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की
पहले मुकाबले में बैजनाथ को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह
विज्ञापन

महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप में सरस्वतीनगर की शानदार शुरुआत
अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीमें ले रही हिस्सा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मुकाबला मेजबान लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर और राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के बीच हुआ। इसमें सरस्वतीनगर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैजनाथ को सीधे तीन सेटों में 3-0 से हराया और अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में सरस्वतीनगर, संजौली, सोलन, संगड़ाह, हमीरपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, आरकेएमवी शिमला, रामपुर, पीजी सेंटर शिमला, सीमा, राजगढ़, पालमपुर, बंगाणा, बिलासपुर और धर्मशाला के महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक एवं एचपीएसईबी लिमिटेड के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्रवण मांटा रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ. दिग्विजय चौहान ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्रवण मांटा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने बेटियों को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष कमलेश झगटा, बलवंत चौहान, बालकृष्ण रावत, दीपक मेहता, बलवंत झौटा, अभिषेक, निर्मला चौहान, बृजलाल ठाकुर, प्रकाश छाजटा, सतीश चौहान, अभय रावत और लक्ष्मण मोकटा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article