फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Theft in Theog; incident of theft at Sheetla Mata Temple

Rampur Bushahar News: शीतला माता मंदिर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और नकदी ले उड़े शातिर

Tue, 06 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Theft in Theog; incident of theft at Sheetla Mata Temple
ठियोग के शीतला माता मंदिर से लाखों का सोना चांदी ले उड़े चोर। स्रोत : जागरूक पाठक
भाज-कराना गांव में वारदात, ग्रामीणों के सोने का इंतजार कर रहे थे चोर
विज्ञापन


चोरों के सड़क और पैदल रास्तों से भागने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की भाज-कराना पंचायत के कराना गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर से सोमवार देर रात को शातिर लाखों के सोना-चांदी के आभूषण ले उड़े। शातिरों ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर माता के सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, चांदी का आसन और नकदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के अनुसार, करीब 10 से 12 लाख रुपये के सामान और नकदी के चोरी होने का अनुमान है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रोष और दहशत का माहौल है। मंदिर के मुख्य कारदार विद्या प्रकाश ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 से एक बजे तक गांव के कई लोग जाग रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोर ग्रामीणों के सो जाने का इंतजार कर रहे थे और इसके बाद मौका देखकर मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर का मुख्य ताला तोड़ा और अंदर रखे कीमती आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह करीब 5:30 बजे चला। स्थानीय निवासी बाल कृष्ण और विक्की शर्मा घास लेकर वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में मंदिर का दानपात्र पड़ा हुआ देखा। दानपात्र को इस तरह खेत में पड़ा देखकर उन्हें मंदिर में चोरी होने का शक हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण मंदिर में पहुंचे, तो मुख्य ताला टूटा हुआ मिला और अंदर माता की मूर्ति से सोने-चांदी के आभूषण, मुकुट, शृंगार सामग्री और चांदी के आसन समेत नकदी गायब मिली। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर काफी प्राचीन है और क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था इससे जुड़ी हुई है। मंदिर में हुई चोरी को ग्रामीणों ने आस्था पर सीधा प्रहार बताया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को आशंका है कि चोर धर्मपुर-केलवी और मतियाना-ठियोग की ओर जाने वाली सड़कों का इस्तेमाल कर फरार हुए हो सकते हैं। वहीं चोरों के पैदल रास्तों से भागने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


टिक्कर माता मंदिर में भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले केलवी पंचायत स्थित टिक्कर माता मंदिर में भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। इन मामलों में नशे से जुड़े कुछ लोगों के पकड़े जाने की बात भी सामने आई थी। इसी आधार पर शीतला माता मंदिर में हुई चोरी को लेकर भी ग्रामीणों का शक नशा तस्करी और चिट्टे की लत में संलिप्त संदिग्ध लोगों की ओर जा रहा है। हालांकि, इस मामले में आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आसपास के क्षेत्रों में नशे से जुड़े संदिग्ध लोगों के साथ-साथ पूर्व में मंदिर और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल रहे लोगों से भी पूछताछ करने की मांग की है। मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आसपास की पंचायतों के लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी नहीं होने से सुरक्षा पर सवाल
मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर कमेटी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के अन्य इंतजाम करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी ठियोग




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article