{"_id":"6ac4f4f38c8c4a28490ff6d1","slug":"the-chessboard-will-be-laid-out-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-171693-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में शतरंज की बिसात पर प्रदेशभर के \n20 खिलाड़ी दौड़ाएंगे दिमाग के हाथी-घोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में शतरंज की बिसात पर प्रदेशभर के 20 खिलाड़ी दौड़ाएंगे दिमाग के हाथी-घोड़े
विज्ञापन
रामपुर में ठाकुर सेन नेगी की याद में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विजेता को 7,500 और उपविजेता को मिलेगी 3,500 रुपये की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने दिवंगत ठाकुर सेन नेगी की स्मृति में मंगलवार को दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वन विभाग से सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी मिडल सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस फेडरेशन के महासचिव संजीव ठाकुर और कोषाध्यक्ष संजीवन सारस्वत भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मिडल सिंह नेगी ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों से युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए किन्नौर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर को 25 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी को 7,500 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 3,500 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओपी नेगी, महासचिव डॉ. देव नेगी, कोषाध्यक्ष सत्यदेव नेगी, सदस्य ज्योति और स्वाति खंगसर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।