फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saraswati Vidya School Aani shines in the Culture Festival and Maths Science Fair

Rampur Bushahar News: संस्कृति महोत्सव और गणित विज्ञान मेले में चमका सरस्वती विद्या स्कूल आनी

Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya School Aani shines in the Culture Festival and Maths Science Fair
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी की विजेता टीम। स्कूल: प्रबं
विजेता प्रतिभागी 6 से 8 अक्तूबर तक जिला स्तर पर करेंगे आनी संकुल का नेतृत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव और गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें आनी संकुल के 10 विद्यालय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकुल प्रमुख दीपक ठाकुर ने विद्या भारती एवं हिमाचल शिक्षा समिति की जानकारी प्रदान की। आनी संकुल के प्रधानाचार्य वर्ग विद्यालय की प्रबंध समिति और मातृ भारती के अलावा विद्यालय के सभी आचार्य शामिल रहे। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रश्न मंच शिशु वर्ग में प्रथम स्थान, बाल प्रश्न मंच में प्रथम स्थान, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान, संस्कृति बोध परियोजना में किशोर वर्ग में प्रथम स्थान, बाल वर्ग में प्रथम स्थान और शिशु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रश्न मंच किशोर वर्ग में दूसरा स्थान, बाल वर्ग में प्रथम स्थान, शिशु वर्ग में दूसरा स्थान, वैदिक गणित प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में प्रथम स्थान, बाल वर्ग में प्रथम स्थान, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान और संगणक प्रश्न मंच बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा किशोर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागी 6 से 8 अक्तूबर तक आनी संकुल का नेतृत्व जिला स्तर पर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन विकास नगर शिमला में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article