फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarahar School, Apna Vidyalaya Adoption Scheme, Nithar, Kullu

Rampur Bushahar News: सराहर स्कूल को लिया गोद

Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sarahar School, Apna Vidyalaya Adoption Scheme, Nithar, Kullu
सराहर को अपना विद्यालय, अंगीकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
अपना विद्यालय-अंगीकरण योजना के तहत स्कूल का होगा विकास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहर में शिक्षा विभाग हिमाचल सरकार की ओर से प्रायोजित अपना विद्यालय अंगीकरण योजना के तहत वीरवार को विशेष जनसभा का आयोजन विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। लोट पंचायत प्रधान कला देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य बिमला देवी ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं को सभा में उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। इस दौरान छात्रों की घटती संख्या और अध्यापकों की कमी पर चिंता जताई गई। विद्यालय के अध्यापक संदीप ने अपना विद्यालय-अंगीकरण योजना कार्यक्रम के मुख्य पहलुओं पर चर्चा कर लोगों को इसके बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर आनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष श्रामलाल ठाकुर, लोट पंचायत के पूर्व प्रधान लाल चंद मार्कोनी, पंचायत अंकेक्षण अधिकारी लाल चंद, लोट पंचायत के उपप्रधान सुरेश ठाकुर, लोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान तोय राम, प्रेम सिंह अध्यक्ष पंचायत समिति (लोट/दुराह), चंदेराम और मोहन लाल समाजसेवियों ने सराहर की मूलभूत आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझकर इस विद्यालय को गोद लिया। उन्होंने भविष्य में इस विद्यालय के उत्थान को लेकर विद्यालय के प्रत्येक विकास कार्य के लिए तत्पर रहने और यथासंभव सहयोग प्रदान करने के आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed