फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarahan Dussehra Fair

Rampur Bushahar News: सदियों पुरानी वेशभूषा और पारंपरिक औजारों के साथ महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sarahan Dussehra Fair
सराहन दशहरा मेले में शोभायात्रा में प्रथम रहे महिला मंडल रुनपु को सम्मानित करते मुख्रातिथि। संव
सदियों पुरानी वेशभूषा और पारंपरिक औजारों के साथ महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

सराहन दशहरा मेले में करीब तीन दर्जन महिला मंडलों ने लिया भाग, रुनपु प्रथम और नैनी द्वितीय स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले के दूसरे दिन वीरवार को पारंपरिक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। क्षेत्र के करीब तीन दर्जन महिला मंडलों की महिलाओं ने सदियों पुरानी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर शोभायात्रा निकाली। महिलाएं भेड़-बकरियों की ऊन से स्वयं तैयार किए गए पारंपरिक कपड़ों के साथ पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और औजारों को लेकर पहुंचीं। उनकी इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। सराहन पंचायत की ओर से आयोजित शोभायात्रा को वीरवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि एवं पूर्व कमांडेंट बसंत नोगल ने सराहन बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा सराहन बाजार से होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा वीरभद्र सिंह के राजदरबार शांति कुंज पहुंची। यहां महिलाओं ने स्थानीय वाद्ययंत्रों की धुन पर पारंपरिक महानाटी डाली। शोभायात्रा के दौरान महिला मंडलों के प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें महिला मंडल रुनपु ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला मंडल नैनी दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि बसंत नोगल ने विजेता महिला मंडलों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशेष अतिथि एवं पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व एजीएम ईश्वर नेगी भी मौजूद रहे और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। सराहन पंचायत के प्रधान सोहन पांटू ने बताया कि दशहरा मेले के दूसरे दिन पंचायत की ओर से महिला मंडलों की शोभायात्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के करीब तीन दर्जन महिला मंडलों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को सहेजना तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मेले के दौरान रघुनाथ के समक्ष दरबार में महानाटी का आयोजन किया गया। इसके अलावा नलाटी स्टेडियम में स्कूली विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘मिस शोणितपुर’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मेले की स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सराहन दशहरा मेले में शोभायात्रा में प्रथम रहे महिला मंडल रुनपु को सम्मानित करते मुख्रातिथि। संव

सराहन दशहरा मेले में शोभायात्रा में प्रथम रहे महिला मंडल रुनपु को सम्मानित करते मुख्रातिथि। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed