फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanskrit College in Shingla, Thali Chakti and

शिंगला में संस्कृत कॉलेज, थैली चकटी और ज्यूरी में उप तहसील : जयराम

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit College in Shingla, Thali Chakti and
पाटबंगला रामपुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। चुनावी वर्ष में रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विस क्षेत्र की जनता को रिझाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने रामपुर उपमंडल के शिंगला में संस्कृत कॉलेज का निर्माण करने की घोषणा की, ताकि ब्राह्मण बहुल इस इलाके के छात्रों को संस्कृत की शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य क्षेत्रों का रुख न करना पड़े। उन्होंने रामपुर विस क्षेत्र के लिए भी कई घोषणाएं की, जिनमें संस्कृत कॉलेज मुख्य घोषणा रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने ज्यूरी में फायर सब स्टेशन, ज्यूरी और थैली चकटी में उप तहसाल कार्यालय , दोफदा, डंसा और खोलीघाट स्थित वेटरनरी डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाकर पशु चिकित्सालय करने, करीब 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली टिक्कर खमाडी सड़क के लिए जल्द 10 करोड़ की राशि जारी करने, नीरथ में बिजली बोर्ड का सब डिविजन खोलने, खोलीघाट में पुलिस चौकी खोलने, प्राथमिक पाठशाला दड़ूंजा का दर्जा बढ़ाकर मिडल स्कूल करने, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला में छात्र शिक्षक अनुपात के तहत शिक्षकों के पद भरने और निकट भविष्य में इसे उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने करीब 5.85 करोड़ रुपये की लागत से झाकड़ी से खड़काग, गौरा सड़क को नाबार्ड के तहत पक्का करने और राजपुरा से भड़ावली पंचायत भवन और स्कूल तक सड़क निर्माण करने और ब्रांदली खड्ड से सुंगरी तक सड़क को पक्का करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली बार रामपुर में आयोजित सभा में की गई घोषणाओं को पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उन्हें कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी और उन पर कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर के विकास में भाजपा सरकार कोई कमी नहीं रखना चाहती। रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष कुल 85 मांगें पहुंची थी, जिनमें से अधिकतर मांगों पर उन्होंने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहरी एवं विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलवीर वर्मा, विधायक किशोरी लाल, वन विकास निगम उपाध्यक्ष नेगी, हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह, संजीव कटवाल, पूर्व सिंघी राम, बृज लाल, मंडल अध्यक्ष भीमसैन, अनिल चौहान, जगदीश मेहता, बिशना भंडारी, सुषमा मखैक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed