फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanjita from Nirmand secured the 7th position in the CET-PU exam.

Rampur Bushahar News: सीईटी-पीयू परीक्षा में निरमंड की संजीता ने पाया 7वां स्थान

Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sanjita from Nirmand secured the 7th position in the CET-PU exam.
सीईटी-पीयू परीक्षा में निरमंड की संजीता ने पाया 7वां स्थान। संवाद
निरमंड कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रा को उपलब्धि पर दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड की पूर्व छात्रा संजीता मेहता ने पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित सीईटी-पीजी परीक्षा में एमए अंग्रेजी के लिए सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई है।
संजीता ने सीईटी-पीजी के तहत एमए अंग्रेजी की वर्णनात्मक प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले वह केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की एमए अंग्रेजी की प्रथम मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर प्रवेश हासिल कर चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमए अंग्रेजी प्रवेश परीक्षा में भी आठवां स्थान प्राप्त किया था। अब संजीता मेहता उच्च शिक्षा के लिए पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रवेश लेंगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने संजीता को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संजीता और उनके परिवार, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे राजकीय महाविद्यालय निरमंड के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण बताते हुए विश्वास जताया कि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed