{"_id":"5ed3c9ff8ebc3e902d0a9c24","slug":"sanitisation-rampur-hp-news-sml334392252","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में ऑटो रिक्शा चालकों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में ऑटो रिक्शा चालकों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में बीते दो माह से भी अधिक समय से आर्थिक संकट के दौर से गुजर सैकड़ों ऑटो चालकों ने सरकार के फरमानों के बाद राहत की सांस ली है। सरकार से ऑटो रिक्शा चलाने की मंजूरी मिलते ही इन चालकों में आर्थिक मंदी से उभरने की आस जगी है।
एक जून से जहां प्रदेश में भर में परिवहन सेवाओं का आगाज होगा, वहीं रामपुर में ऑटो रिक्शा सेवाएं भी शुरू होंगी। ये सेवाएं शुरू करने से पहले रविवार को रामपुर पीजी कॉलेज मैदान में करीब 250 ऑटो रिक्शा और करीब चार दर्जन टैक्सियों को सैनिटाइज किया गया। उपमंडलाधिकारी नरेंद्र चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में इन वाहनों को हाइपोक्लोराइड की स्प्रे की गई, ताकि संक्रमण न फैल सके। वहीं अब ऑटो और टैक्सी ऑपरेटरों ने भी राहत की सांस ली है। दो माह की मंदी झेलने के बाद ऑटो चालकों को रोजगार उपलब्ध हो पाएगा। क्षेत्र के सैकड़ों ऑटो चालकों को सेवाएं ठप होने के कारण कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब सरकार के निर्देशों के बाद उन्हें रोजगार मिलने की आस जगी है। हालांकि अभी तक एक ऑटो में कितनी सवारियां बैठेंगी और किराये की दर क्या रहेगी, इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। बहरहाल ऑटो सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र की जनता को भी काफी राहत मिलेगी। ऑटो सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानियां रामपुर से खनेरी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को पेश आ रही थी, लेकिन अब ऑटो सेवा शुरू होने इन लोगों को भी काफी राहत पहुंचेगी।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि प्रशासन की देखरेख में ऑटो रिक्शा और टैक्सियों को पीजी कॉलेज मैदान में सैनिटाइज किया गया। सरकार से ऑटो रिक्शा चलाने बारे अधिसूचना जारी होते ही ऑटो रिक्शा चलाए जाएंगे, जबकि टैक्सी सेवा पहले भी चल रही थी। प्रशासन की मंजूरी के बाद टैक्सियों की बुकिंग करवाई जा रही थी।