फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanitation system in Nithar is in shambles, Panchayat's management is just in name

Rampur Bushahar News: नित्थर में चरमराई सफाई व्यवस्था, पंचायत के प्रबंध नामात्र

Wed, 28 May 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली की तारों पर भी कूड़े से भरे लिफाफे लटके दिखाई दे रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू )। उप तहसील नित्थर में कचरा प्रबंधन बड़ी चुनौती बन गया है। क्षेत्र के कई स्थानों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। हाल यह है कि बिजली की तारों पर भी कचरा लटका नजर आ रहा है। वहीं, पंचायत के कचरा प्रबंधन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस कारण नित्थर में दिन-प्रतिदिन कूड़े की समस्या विकराल हो रही है। बुधवार को नित्थर में बिजली की तारों पर कूड़े से भरे लिफाफे लटके देखे गए। लोग भी खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। किराये के मकानों में रह रहे लोग बेतरतीब तरीके से कचरा फेंक रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। उपतहसील मुख्यालय में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सफाई व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त आज दिन तक नहीं हो पाए हैं। क्षेत्र के लोग पार्किंग, ट्रैफिक जाम के साथ साथ कचरा प्रबंधन की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे पहले प्रधान ग्राम पंचायत देहरा सरोज बाला ने शहीद डोला राम मार्ग जीरो प्वाइंट के नीचे कई टन कचरा एकत्र कर ठिकाने लगाया था, लेकिन अब फिर से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।

चयनित स्थान पर फेंके कचरा
नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा कि सभी मकान मालिकों को कूड़ा एक जगह इकट्ठा करें। कचरा ठिकाने लगाने को जहां कूड़ेदान बनाए गए हैं। इसके बावजूद लोगों ने गीला-कचरा सूखा कचरा हर जगह फेंका है। काफी मात्रा में प्लास्टिक और शीशे की बोतलें फैली हुई हैं। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों से चयनित स्थान पर कचरा एकत्र करने और ठिकाने लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article