{"_id":"668150006d99892d4f0a7bb2","slug":"sangla-kinnaur-electricity-problem-rupi-panchayat-electricity-transformer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118123-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिजली की समस्या से ग्रामीण बेजार, सात ट्रांसफार्मर को कोई नहीं जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिजली की समस्या से ग्रामीण बेजार, सात ट्रांसफार्मर को कोई नहीं जिम्मेदार
विज्ञापन
दो वर्ष से नौ गांवों के हजारों ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान, बिजली गुल होने पर 35 किलोमीटर दूर निगुलसरी से भेजे जाते हैं विद्युत कर्मी
चेतावनी दी, सात दिन के अंदर कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई तो कार्यालय का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की रूपी पंचायत में बीते दो साल से बिजली की समस्या से हजारों लोग जूझ रहे हैं। पंचायत के नौ गांवों के लिए स्थापित सात ट्रांसफार्मरों के लिए कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में हजारों लोगों के लिए सुचारु बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। बत्ती गुल होने पर हजारों ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गौर हो कि दुर्गम पंचायत रूपी में यदि बिजली गुल हो जाए, तो 35 किलोमीटर दूर निगुलसरी से कर्मचारी भेजे जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को कई घंटों तक बिजली की परेशानियां वर्षों से झेलनी पड़ रही हैं। सरकार और बिजली बोर्ड ग्रामीणों की समस्या का स्थायी समाधान करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। रूपी पंचायत के तहत आने वाले गांव बुरंग, पोश्पा, छाडि़ंग, शिगारचा, हुरवा, नालिंग-1, नालिंग-2, मझगांव, गुरगुरी और डबलिंग के हजारों ग्रामीण बिजली समस्या से परेशान हैं। पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, उपप्रधान मुकेश कुमार नेगी, धर्मपाल नेगी, शिवकुमार नेगी, बीरबल सिंह नेगी, विरेंद्र सिंह नेगी, चनेल सिंह नेगी, रजनीश कुमार नेगी, पुरषोतम कुमार नेगी, संजीव कुमार नेगी, किशोर कुमार नेगी और अर्जुन सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बीते दो वर्षों से सात ट्रांसफार्मरों की देख-रेख के लिए कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। बिजली गुल होने पर ग्रामीणों को कई घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है। उन्होंने सरकार और बोर्ड से जल्द से जल्द स्थायी कर्मचारी की तैनाती की मांग उठाई है। पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी ने चेताया है कि यदि सात दिन के अंदर कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई तो निगुलसरी में विद्युत बोर्ड के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
जल्द होगी नियुक्ति
रूपी पंचायत के लिए निगुलसरी से कर्मचारी के तैनाती के ऑर्डर हो चुके हैं। जल्द ही लाइनमैन की स्थायी नियुक्ति हो जाएगी।-- टाशी नेगी, एक्सईएन विद्युत बोर्ड, रिकांगपिओ

रूपी पंचायत के लिए निगुलसरी से कर्मचारी के तैनाती के ऑर्डर हो चुके हैं। जल्द ही लाइनमैन की स्थायी नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन