{"_id":"6255bc0caedfd70e8c655c3a","slug":"sangla-elctiricity-problem-solve-soon-rampur-hp-news-sml4055194130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगला वैली के हजारों लोगों को जल्द मिलेगी विद्युत कटों से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगला वैली के हजारों लोगों को जल्द मिलेगी विद्युत कटों से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पयर्टन स्थल सांगला वैली के हजारों लोगों को जल्द ही सालों से चली आ रही बिजली कटों की सुविधा से निजात मिलेगी। बोर्ड ने इसके समाधान के लिए सांगला में 66 केवी सब स्टेशन स्थापित करेगा। विद्युत बोर्ड ने इसका प्रपोजल फाइनल कर दिया है। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए किन्नौर जिले के शौंग से सांगला तक टावर लाइनों का निर्माण होगा। इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन कोटला के कार्यवाहक एक्सईएन विपिन नेगी ने बताया कि सांगला में सब स्टेशन के निर्माण के लिए प्रपोजल फाइनल हो चुका है। अब सर्वे होगा और एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू होगा। इसमें कुछ समय लगेगा।
प्रधान चांसू बीरबल लोक्टेस, उपप्रधान चांसू धर्म प्रकाश नेगी, उपप्रधान कामरू विजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान सांगला देव सांकी नेगी, प्रधान थेमगारंग मनोहर नेगी, प्रधान बटसेरी प्रदीप नेगी, उपप्रधान रक्षम खजान नेगी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष सांगला बिशम सिंह नेगी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बटसेरी ब्रदी विशाल नेगी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष रक्षम टिकम सिंह नेगी सहित सांगला वैली के अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी से जल्द इस कार्य का पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सांगला वैली में लगातार लग रहे विद्युत कटों की समस्या से हजारों लोगों को निजात मिलेगी।