फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sangla-Chitkul road, Bhavanagar, people troubled by road problems

Rampur Bushahar News: सांगला-छितकुल मार्ग पर सफर बना जानलेवा

Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sangla-Chitkul road, Bhavanagar, people troubled by road problems
खस्ताहाल सांगला छितकुल संपर्क मार्ग
24 किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार, हजारों लोगों और पर्यटकों को आवाजाही करने में हो रही परेशानियां
विज्ञापन

चेताया, जल्द हालत नहीं सुधरी तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन


बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला और छितकुल को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। खस्ताहाल मार्ग पर हजारों ग्रामीण और पर्यटक दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग बीते लंबे समय से सड़क की दयनीय दशा को सुधारने में नाकाम साबित हो रहा है। गौर हो कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला, रक्षम और छितकुल समेत अन्य पर्यटन स्थल को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढों में बदल चुकी है।
करीब 24 किलोमीटर मार्ग पर देश-विदेश के पर्यटक और हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। चार पंचायतों के किसान-बागवानों को भी अपनी नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके अलावा मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही हजारों लोगों पर भारी पड़ रही है। प्रधान सांगला पंचायत देवसांकी नेगी, प्रधान बटसेरी पंचायत प्रदीप नेगी, प्रधान थैमगांरग मनोहर देवी नेगी, प्रधान शौंग पंचायत राम प्यारी नेगी, जिला परिषद सदस्य आराधना नेगी, उपप्रधान रक्षम पंचायत खजान नेगी और उपप्रधान कामरू पंचायत विजेंद्र नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो चुकी है और आवाजाही करने में दिक्कतें पेश आ रही है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द मार्ग की दशा नहीं सुधारी गई, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन भेजा पत्र


हमने सीमा सड़क संगठन को इस सड़क को अपने अधीन करने के लिए लिखित पत्र भेजा है, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। यदि बीआरओ जल्द इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो एक सप्ताह के बाद पैच वर्क भरने का कार्य शुरू किया जाएगा। -प्रमोद उपरेती, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन


खस्ताहाल सांगला छितकुल संपर्क मार्ग

खस्ताहाल सांगला छितकुल संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed