{"_id":"6aad42a4b381efdd5403c8af","slug":"samej-school-became-the-overall-champion-in-the-under-19-sports-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170059-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना समेज स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना समेज स्कूल
विज्ञापन
समेज स्कूल के खिलाडिय़ों ने जीता ओवरऑल विजेता का खिताब, स्कूल पहुंचने पर मिला सम्मान। संवाद
. स्कूल के 6 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
. विजेता खिलाड़ियों और डीपीई को प्रधानाचार्य भारती देवी ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
शिक्षा खंड निरमंड की खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। बेहतर खेल प्रदर्शन पर स्कूल के 6 खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य भारती देवी ने विजेता खिलाड़ियों और डीपीई दिरेंद्र चौहान को बधाई दी है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर 15 से 17 सितंबर तक खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के छात्रों ने बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के 6 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। जिलास्तर पर खो-खो में स्कूल के अमन, अंशुल, बैडमिंटन में पियुष, अश्वनी और वॉलीबॉल में दितिश और अनीश का चयन हुआ है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य भारती देवी, शिक्षकों और अभिभावकों ने ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डीपीई दिरेंद्र चौहान के कुशल मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने उपमंडल स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिलास्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।