फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Samaira won the competition with her traditional dish.

Rampur Bushahar News: पारंपरिक भोजन में समायरा ने मारी बाजी

Sat, 08 Nov 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल नोगली में पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में छात्र और छात्राओं के लिए पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंध निदेशक कृष्ण लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
छठी से दसवीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस सैल्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ब्लू हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, येलो हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

तृतीय से पंचम कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक भोजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें तीसरी की समायरा ने प्रथम और दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चौथी में विहान और आरव ने प्रथम, जबकि पलक और आर्यन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पांचवीं में अनामिका और आर्यन ने प्रथम, जबकि मन्नत मेहता और अर्चित मेहता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृष्ण लाल ठाकुर और स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त होता है। इस मौके पर अंजना मेहता, पंकज खाची, रूपा कश्यप, रंजना कौशल, सुनीता ठाकुर, आशा रस्तोगी और शीतल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed