फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sale of fruit trees in Dattanagar from today

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में फलदार पौधों की बिक्री आज से

Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पहले आए पहले पाओ के आधार पर बागवानाें को मिलेंगे पौधे
विज्ञापन

विभाग उपलब्ध करवाएगा सेब और नाशपाती की विभिन्न किस्में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नई पौध का लगाने का इंतजार कर रहे बागवानों को उद्यान विभाग शुक्रवार से सेब और अन्य फलदार पौधे वितरित करेगा। विभाग की ओर से बागवानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पौधों का वितरण किया जाएगा। उपमंडल के बागवान दत्तनगर स्थित फल संतति एवं प्रदर्शनी केंद्र से पौधे खरीद सकते हैं। केंद्र के उद्यान विकास अधिकारी डॉ. संतोष मेहता ने बताया कि 26 दिसंबर से फल संतति एवं प्रदर्शनी केंद्र दत्तनगर में फलवृक्षों के पौधों की बिक्री शुरू हो रही है। केंद्र में सेब की नेरीसीमो गाला, टी रेक्स गाला, फेनप्लस गाला (सभी पौधे इएमएलए 9 सीडलींग पर ग्राफ्टेड), नाशपाती की पैकहेम, कारमेन (ये पौधे बीए 29 सीडलींग पर ग्राफ्टेड) उपलब्ध हैं। बागवानाें को सेब का एक पौधा 180 रुपये और नाशपाती का 120 रुपये प्रति पौधा मिलेगा। बागवानी विभाग के अधिकारी ने कहा कि बागवानाें को इन पौधों का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। अधिक जानकारी और सहायता के लिए मोबाइल नंबर 82190-08141 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed