{"_id":"6a68b3ca0ca79208fb0ca195","slug":"sainj-theog-team-wins-volleyball-tournament-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165883-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में सैंज-ठियोग की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में सैंज-ठियोग की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
दत्तनगर में आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता की विजेता सैंज ठियोग टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि।
प्रतियोगिता में 26 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को मिली 31 हजार रुपये इनामी राशि
प्रतियोगिता में दिन और रात के समय खेले गए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जेएमबी स्पोर्ट्स क्लब खखरोला की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में सैंज-ठियोग की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुशहर ट्रेडर्स ज्यूरी को करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन पर आरडी कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जेएमबी स्पोर्ट्स क्लब खखरोला की ओर दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब ने नशा छोड़ो-खेल-खेलो अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में शिमला और कुल्लू जिले से आई 26 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दिन और रात के समय मैच खेले गए, जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि ने विजेता सैंज टीम को 31 हजार रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उप विजेता बनी बुशहर ट्रेडर्स ज्यूरी को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज में बढ़ती नशाखोरी से बचने के लिए खेल ही एक ऐसा जरिया है, जो युवाओं के विकास और समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। क्लब के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने बताया कि नशा छोड़ो-खेल-खेलो अभियान के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि तारा सिंह राणा, नेत्र ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, शमशेर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, आनंद ठाकुर, रघुवीर सिंह, महिला मंडल की सदस्य और अन्य मौजूद रहे।