{"_id":"67a9ea20e60e2469d10adeae","slug":"sagar-press-secretary-and-mast-ram-chosen-advisor-koli-samaj-sangathan-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129618-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सागर प्रेस सचिव और मस्त राम चुने सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सागर प्रेस सचिव और मस्त राम चुने सलाहकार
विज्ञापन
कोली समाज संगठन को दी जाएगी मजबूती : मदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खंड इकाई कोली समाज रामपुर की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष मदन सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोली समाज के वर्ग को जागरूक करने, उनके उत्थान के लिए कार्य करनेे, कोली समाज खंड इकाई को मजबूती देने, जागरूक अभियान चलाने और कोली समाज खंड इकाई के लिए भूमि का चयन कर उसपर भवन बनाने को लेकर बैठक में मंथन किया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर कुनबा बढ़ाया गया। सागर सिंह को प्रेस सचिव की कमान सौंपी गई। इसके अलावा मस्त राम कौल को सलाहकार, रमेश कुमार, केवल राम बुशैहरी, चैन राम, वीर चंद और मोहन लाल कश्यप को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मुन्नी लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मंगत राम, सचिव अविनाश कुमार, अशोक कुमार, प्रताप सिंह, चुनी लाल, केवल राम, प्रताप सिंह, गंगा राम, मस्त राम, मोहल लाल, सागर सिंह और कर्मदास सहित कई अन्य मौजूद रहे।