फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rural level volleyball competition starts in Shah

Rampur Bushahar News: बुशहर बीएड कॉलेज नोगली ने क्याव को दी शिकस्त

Fri, 05 Apr 2024 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Rural level volleyball competition starts in Shah
रामपुर उपमंडल के शाह गांव में ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ करते मुख्याति​थि
शाह में ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा शुरू, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड खंड के खिलाड़ी बहा रहे पसीना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के शाह गांव में शुक्रवार को ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड विकास खंड के खिलाड़ी खूब दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला मैच बुशहर बीएड कॉलेज नोगली और क्याव के मध्य खेला गया, जिसमें बुशहर बीएड कॉलेज ने विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। नव जवान जागरूक युवक मंडल शाह (9/20) की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोपाल चंद नेगी, जीडी टेगौर, पीएल टेक्टा और जेपी नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, वहीं सुनील बिष्ट विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथियों ने रिबन काटकर स्पर्धा का शुभारंभ किया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सुशांत जिष्टू और क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने युवक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है, वहीं खेलकूद स्पर्धा से अनुशासन और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की और कहा कि युवा नशामुक्त समाज निर्माण के लिए आगे आएं। अध्यक्ष सुशांत जिष्टू ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया है। विजेता टीम को 25,555 रुपये और कप, उपविजेता टीम को 12,222 रुपये और कप से नवाजा जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष उदय चौहान, सचिव परीक्षित नेगी, कोषाध्यक्ष अक्षय चौहान, महिला मंडल और ग्राम सुधार कमेटी के पदाधिकारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed