फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rural Development and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh, Nerva, Shimla, Rohru, Chaupal

असुरक्षित पंचायत घरों का होगा नव निर्माण : अनिरुद्ध सिंह

Sat, 19 Oct 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rural Development and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh, Nerva, Shimla, Rohru, Chaupal
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह नेरवा में कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता सम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू ) । ठोडा खेलकूद महासंघ नेरवा एवं कुपवी आंचल की ओर से राजकीय महाविद्यालय नेरवा के खेल मैदान में आयोजित आंचल स्तरीय ठोडा खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में चौपाल ठोडा जोन की 7 टीमों और नेरवा जोन की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ठोडा खेल की शुरुआत सीपुर से हुई, जिसका गजट में भी उल्लेख मिलता है। पुराने समय में ठोडा हर रियासत में प्रचलित हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसका प्रचलन कम होता गया। ग्रामीण विकास मंत्री ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेरवा में विभिन्न पंचायत घरों के लोकार्पण और शिलान्यास किए, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 64 लाख रुपये है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि यहां असुरक्षित 6-7 पंचायत घरों के मरम्मत और निर्माण का मामला सामने आया है। इन पंचायत घरों का जल्द नवनिर्माण किया जाएगा। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इन पंचायत घरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि मरम्मत और नवनिर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि गत वर्ष पंचायत घरों के निर्माण पर 67 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसी वित्तीय वर्ष में अब तक 47 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
नेरवा में बनेगा हिम ईरा कॉम्प्लेक्स

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है, ताकि उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि यदि नेरवा में भूमि उपलब्ध होती है, तो यहां हिम ईरा कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के महिला समूह को उनके उत्पाद की बिक्री के लिए एक जगह उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की ओर तैयार किए गए उत्पाद के विपणन एवं ब्रिकी के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में हिमाचल ठोडा संघ के महासचिव ओपी मेहता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन उपमंडलाधिकारी चौपाल हेम चंद वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए
ग्रामीण विकास मंत्री ने 33-33 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन (पंचायत घर) धन्नत, थुंदल और कुटाह का लोकार्पण किया। वहीं, 51 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक भवन (पंचायत घर) लालपानी और 1 करोड़ 14 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक भवन (पंचायत घर) झिकनीपुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 33-33 लाख रुपये से निर्मित 3 पंचायत घरों की दूसरी मंजिल के लिए 35-35 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed