फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rupi's Priyanshi got selected in Doon Medical College, Dehradun.

Rampur Bushahar News: रूपी की प्रियांसी का दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुआ चयन

Mon, 08 Dec 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rupi's Priyanshi got selected in Doon Medical College, Dehradun.
रूपी पंचायत प्रियांसी ने दून मेडिकल कॉलेज में पाया प्रवेश। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर। किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र रूपी की छात्रा प्रियांसी खोजान का दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए चयन हुआ है। दुर्गम क्षेत्र रूपी पंचायत के गुरगुरी गांव की प्रियांसी का डॉक्टर बनने का सपना जल्द पूरा होगा। प्रियांसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शिवा खोजान, दादा पीएस खोजान, दादी जमना खोजान समेत अन्य परिजनों को दिया है। साथ ही अपने ताऊ कपिल खोजान और ताई डॉ. आशा खोजान को भी विशेष रूप से श्रेय दिया है। प्रियांसी ने कहा कि ताऊ और ताई उनके जीवन के दो मजबूत स्तंभ रहे हैं, जिनके सकारात्मक मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था। प्रियांसी ने अपने शिक्षक कपिल खोजान और ज्यूरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीत चौहान, जयचंद सोनी, अमर चौहान सहित सभी शिक्षकों का भी आभार जताया है। प्रियांसी ने कहा कि अनुशासन, एकाग्रता और दृढ़ निश्चय से हर मंजिल पाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article