{"_id":"69ad623d91c1be5d0a0a6de0","slug":"running-competition-held-at-rikangpio-college-on-womens-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-155605-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्वेता, अंजना और प्रीति ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्वेता, अंजना और प्रीति ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
महिला दिवस पर रिकांगपिओ कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता
संवाद न्युूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) । ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा युवा भारत और कन्या छात्रावास ने संयुक्त रूप से दौड़ प्रतियोगिता करवाई। 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर की छात्राओं ने भाग लिया। इसमें श्वेता, अंजना और प्रीति ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में श्वेता ने पहला, मीना ने दूसरा और अवंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में अंजना ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और सुंदर देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष की प्रीति ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इससे पहले कन्या छात्रावास की वार्डन डॉ. सीधेश्वरी याम्बुर, मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक शुभम चंद्र और उनके साथ आए कर्मचारियों का स्वागत किया गया। डॉ. सीधेश्वरी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शांता कुमार भी मौजूद रहीं।