{"_id":"61892cb1d91e7036066aa270","slug":"rss-conducted-path-sanchalan-in-rekong-peo-kinnaur-rampur-hp-news-sml3895766128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने रिकांगपिओ में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने रिकांगपिओ में किया पथ संचलन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में पथ संचचल करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय संस्कृति, भारत माता की सेवा, भारतीय विचार और समाज कल्याण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार काम कर रहा है। यह बात रिकांगपिओ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित पथ संचलन के दौरान रामपुर विभाग प्रचारक और मुख्य वक्ता गोपीचंद ने कही।
इस अवसर पर रिकांगपिओ बौद्ध मठ के मुख्य प्रभारी आचार्य लोबजंग नेगी ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में शिरकत की। रिकांगपिओ में आयोजित पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने समाज को संगठित होकर राष्ट्र के साथ खडे़ होकर चलने की प्रेरणा दी।
पथ संचलन ठाकुर सैनी नेगी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान से आरंभ हुआ और रिकांगपिओ मुख्य चौक होते हुए कॉलेज मैदान पहुंचा। मुख्य वक्ता गोपीचंद ने संघ की पृष्ठभूमि के बारे में स्वयंसेवकों को बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में ऐसे कार्यों से दूर रहने की सलाह दी है जिससे समाज को पीड़ा हो।
विज्ञापन
स्वयंसेवक स्वाभिमानी और अनुशासित होता है जिससे समाज को भी उनसे अच्छे की उम्मीद रहती है। पथ संचलन के दौरान विशेष रूप से जिला संघचालक राधा कृष्ण, रामपुर विभाग बौद्धिक प्रमुख किशोर राणा, जिला कार्यवाह विद्या बंधु, सह कार्यवाह नवीन नेगी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।