{"_id":"6ab5101a3c4a8d780b00012d","slug":"rovas-two-day-fair-began-with-the-dev-milan-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170586-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देव मिलन के साथ शुरू हुआ रोवा का दो दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देव मिलन के साथ शुरू हुआ रोवा का दो दिवसीय मेला
विज्ञापन
देव मिलन देख भावुक हुए लोग, पारंपरिक वाद्य यंत्रों से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। कुठेड़ पंचायत के रोवा में देवता साहिब कुईकंडा नाग के सानिध्य में वीरवार को ऐतिहासिक दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। मेला देव आगमन के साथ शुरू हुआ। मेले में देवता साहिब कुईकंडा नाग समेत नाग चवासी, गढ़ूंबी नाग, जलधारी माता और शानो दुर्गा का ऐतिहासिक देव मिलन मुख्य आकर्षण रहा। देवताओं के आगमन के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। मेले में दूरदराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोवा पहुंचे। मेले के दौरान लोगों ने पारंपरिक नाटी लगा कर मेले का आनंद लिया। बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई है। मेले में लोगों खूब आनंद ले रहे है। देव मिलन देखकर लोग भावुक हुए। देवता साहिब कुईकंडा नाग के गुर विनोद ठाकुर ने कहा कि ऐसा ऐतिहासिक देव मिलन पहली बार देखने को मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस देव मिलन से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आएगी।