फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rotary Club's four-day free medical and leadership camp begins

Rampur Bushahar News: नेत्र जांच शिविर में पहले दिन 815 लोगों ने करवाया पंजीकरण

Fri, 04 Sep 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club's four-day free medical and leadership camp begins
ठियोग में आयोजित नेत्र जांच शिविर के पहले दिन पंजीकरण को पहुंचे लोग। संवाद
. रोटरी क्लब का चार दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं नेतृत्व शिविर शुरू
विज्ञापन


. शिविर में रोटरी क्लब मरांडा के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
रोटरी क्लब ठियोग चार दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगा रहा है। शुक्रवार को शिविर के पहले दिन कुल 815 लोगों के पंजीकरण हुए। पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार को भी चलेगी। शिविर में रोटरी क्लब मरांडा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों के ऑपरेशन करेगी। शिविर में आए मरीजों को मुफ्त दवाएं और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। रोटरी क्लब ठियोग की ओर से सिविल अस्पताल परिसर में चार दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एवं नेतृत्व शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन सुबह 8:10 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय सूद ने बताया कि पालमपुर के मरांडा रोटरी क्लब के रोहित गर्ग और उनकी टीम मरीजों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे, जो रविवार को होंगे। वहीं सोमवार को मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के स्वयंसेवी विद्यार्थियों के साथ-साथ रोटरी क्लब के सभी सदस्य सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed