फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru will get HPMC's new CA store for apple, Chief Minister will inaugurate today

Rampur Bushahar News: रोहड़ू को मिलेगा एचपीएमसी का सेब के लिए नया सीए स्टोर, आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सेब व अन्य फलों के भंडारण के लिए एचपीएमसी ने नया सीए स्टोर तैयार कर दिया है। अब बागवानों को यहां सेब भंडारण की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। लंबे अरसे बाद आयुर्वेदिक अस्पताल का भी नया भवन बन कर तैयार हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इसका लोकार्पण कर रहे हैं। उसके बाद सीमा काॅलेज के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 30 नवंबर को सुबह 11 : 10 बजे रोहड़ू में एचपीएमसी सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रोहड़ू का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहड़ू पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री चुंजर-कटलाह, शलान, मेल्थी-कुपरी उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना और रोहड़ू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वह सीमा कॉलेज में छात्राओं के लिए हाॅस्टल और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed