फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru state fair star night

..मेरा हो सिरमौरो बड़ा प्यारा.. पर जमकर मचा धमाल

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
rohru state fair star night
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की दूसरा सांस्कृतिक संध्या पर प्रस्तुति देता लोक गायक एसी भारद्धाज - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। राज्य स्तरीय रोहडू़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब धूम मचाई। इस दौरान एक से बढ़कर पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर लोक गायक रघुवीर सिंह ठाकुर और रामपुर के एसी भारद्वाज मुख्य कलाकार रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत ठियोग के लोक गायक वेद प्रकाश ने प्रस्तुतियों से की। इसके बाद विजय दमाकटा, रमजीत नेगी, रूपराज डंडियान, बोबी देवा (चिड़गांव), अर्शी मल्होत्रा, अंकुश सरमैईक, दीप शोंगी, पंकज शर्मा और नरेश भारद्वाज (करसोग) ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी रंग लोक गायक विनोद रांटा ने अपनी प्रस्तुतियों से जमना शुरू हुआ। इसके बाद सुनील शर्मा, दीवान सीवान और नरेंद्र रंजन ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिरमौर के लोक गायक रघुवीर सिंह और एसी भारद्वाज रहे। रघुवीर ठाकुर ने मेरा हो सिरमौरो बड़ा प्यारा, तेरी बोसी गोई बांगि हो बांगि, नाचनो बे घुमकु लाने नाटी, मेले रा नजारा देखे, नाटी सिरमौरो वालिये सहित कई गीतों की प्रस्तुति से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। एसी भारद्वाज ने कांची रे कांची रे, रोए कोरे छुरिये आपने घोरे, बोशे बोलो उरी न टीरो रे और साई बा री बीबिए सहित कई बेहतरीन लोकगीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed