{"_id":"6a103ea4b248330b3d05ac1e","slug":"rohru-municipal-council-elections-conclude-peacefully-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160811-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 77.31 प्रतिशत रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 77.31 प्रतिशत रहा मतदान
विज्ञापन
नगर परिषद राेहड़ू में पहली बार मतदान करने वाली युवती को प्रशस्ति पत्र देते कर्मी। संवाद
नगर परिषद के चुनाव में कुल 2436 मतदाताओं ने किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुए। सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने गर्मी के बावजूद मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नगर परिषद रोहड़ू में कुल 3151 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 2436 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 77.31 दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं में 1652 में से 1274 पुरुषों ने मतदान किया, जिससे पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। 1499 महिला मतदाताओं में से 1162 महिलाओं ने मतदान किया। महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया। महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही, जो चुनाव को लेकर बढ़ती जागरूकता का संकेत माना जा रहा है। वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर और वार्ड नंबर-7 कोर्ट रोड क्षेत्र सबसे आगे रहे। वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर में कुल 282 मतदाताओं में से 229 ने मतदान किया और यहां कुल मतदान प्रतिशत 81.21 दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि इस वार्ड में महिला मतदान प्रतिशत 86.76 रहा, जो सभी वार्डों में सर्वाधिक रहा। पुरुष मतदान प्रतिशत यहां 76.03 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-7 कोर्ट रोड क्षेत्र में कुल 184 मतदाताओं में से 149 ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 80.98 रहा, जो सभी वार्डों में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 80.58 तथा महिला मतदान प्रतिशत 81.48 रहा। वार्ड नंबर-2 अपर बाजार में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां कुल 267 मतदाताओं में से 216 ने मतदान किया और कुल मतदान प्रतिशत 80.90 दर्ज किया गया। पुरुष मतदान प्रतिशत 81.12 और महिला मतदान प्रतिशत 80.65 रहा। वार्ड नंबर-1 दशालनी में कुल 656 मतदाताओं में से 519 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यहां मतदान प्रतिशत 79.12 दर्ज किया गया। इस वार्ड में पुरुष मतदान प्रतिशत 78.14 और महिला मतदान प्रतिशत 80.12 रहा। वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार में कुल 526 मतदाताओं में से 414 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 78.71 दर्ज किया गया। पुरुष मतदान प्रतिशत 77.27 और महिला मतदान प्रतिशत 80.42 रहा। वार्ड नंबर-4 समाला में कुल 294 मतदाताओं में से 225 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 76.53 रहा। पुरुष मतदान प्रतिशत 80.14 रहा, जबकि महिला मतदान प्रतिशत 72.97 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-5 बस स्टैंड क्षेत्र में कुल 179 मतदाताओं में से 133 ने मतदान किया और यहां मतदान प्रतिशत 74.30 रहा। पुरुष मतदान प्रतिशत 77.67 और महिला मतदान प्रतिशत 69.74 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-8 बावटीनाला में कुल 529 मतदाताओं में से 391 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 73.91 रहा। पुरुष मतदान प्रतिशत 74.09 और महिला मतदान प्रतिशत 73.73 दर्ज किया गया। वार्ड नंबर-6 ब्लॉक क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 234 मतदाताओं में से 160 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 68.38 रहा। पुरुष मतदान प्रतिशत 70.09 और महिला मतदान प्रतिशत 66.67 दर्ज किया गया। मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। मतदान प्रक्रिया पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए था। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि नगर परिषद के सभी नौ वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।