{"_id":"68f39333db8651ff500dc6f9","slug":"rohru-in-athletics-theog-division-became-the-winner-in-chess-and-yoga-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-146430-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एथलेटिक्स में रोहड़ू, शतरंज और योग में ठियोग खंड बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एथलेटिक्स में रोहड़ू, शतरंज और योग में ठियोग खंड बना विजेता
विज्ञापन
रामपुर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि।संवाद
रामपुर में अंडर 14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
राजीव कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-14 की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रोहड़ू का दबदबा रहा। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शतरंज और योग में शिक्षा खंड ठियोग ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में छवारा खंड अव्वल रहा। वोकल सोलो में रामपुर ने पहला और सुन्नी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में शिक्षा खंड रोहड़ू ने पहला और रामपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में भी रोहड़ू ने बाजी मारी, जबकि शिक्षा खंड मशोबरा को दूसरा स्थान मिला। लोकनृत्य में रामपुर ने पहला और मशोबरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि बाहर से आए छात्रों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी, ताकि वे अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करती हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।