फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru hatkoti, road, closed, due to, landslide

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ ठियोग-हाटकोटी एनएच, लगा दस किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 24 Aug 2023 09:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
rohru hatkoti, road, closed, due to, landslide
ठियोग हाटकोटी एनएच 705 बंद होने से सड़क पर लगी वाहनों की करारे
कोटखाई (रोहडू)। ठियोग-हाटकोटी एनएच पर वीरवार को भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। इस वजह से सेब से लदे वाहनों के साथ ही सैकड़ों वाहन दिनभर मार्ग पर फंसे रहे। इस वजह से भूस्खलन स्थान से दोनों ओर करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया।इससे जहां बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शिमला जाने यात्री भी फंसे रहे।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक एनएच 705 पर चलैर के समीप वीरवार सुबह करीब छह बजे भारी भूस्खलन हो गया। इससे एनएच पूरी तरह से बंद हो गया। इस कारण दिनभर सेब से लदे छोटे बड़े वाहन, बसें और टैक्सियां भी मार्ग पर फंसे रहे। आलम यह था कि मार्ग पर दोनों ओर दस किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। शाम करीब पांच बजे मार्ग को खोल दिया गया तो गया लेकिन पहाड़ी दरकने के कारण आधे घंटे बाद मार्ग पर यातायात फिर ठप हो गया था।
विज्ञापन


खबरे लिखे जाने तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप थी। इस वजह से शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री दिनभर भूखे सड़क पर फंसे रहे। राष्ट्रीय राज मार्ग के कनिष्ठ अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। मलबा काफी अधिक था, जिसे हटाने में समय लगा। सड़क को खोल दिया गया था लेकिन फिर भूस्खलन हो गया है। एनएच खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed