{"_id":"67c9a550ce7401ac5f083fd7","slug":"rohru-chidgaon-road-will-be-rejuvenated-with-rs-1975-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-131013-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 19.75 करोड़ रुपये से होगा रोहड़ू-चिड़गांव सड़क का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 19.75 करोड़ रुपये से होगा रोहड़ू-चिड़गांव सड़क का कायाकल्प
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क के लिए नाबार्ड से स्वीकृत हुई डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राेहड़ू-चिड़गांव सड़क के विस्तारीकरण का कार्य लंबे समय से बाद अब कागजों के फेर से बाहर निकला है। लोक निर्माण विभाग की सड़क के लिए तैयार 19.75 करोड़ रुपये की डीपीआर को नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। अब शीघ्र ही सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। रोहड़ू-चिड़गांव 15 किलोमीटर सड़क से डोडरा-क्वार उपमंडल सहित चिड़गांव तहसील की 32 पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं। यह मार्ग पर्यटक स्थल चांशल घाटी, चंद्रनाहन, खरशाली व क्वार को जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग ने राेहड़ू से चिड़गांव होते हुए टिक्करी तक 21 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकारण के लिए 50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के लिए स्वीकृति को केंद्र सरकार के पास भेजी थी। यह डीपीआर स्वीकृत नहीं हुई थी। लोक निर्माण विभाग ने राेहड़ू से चिड़गांव तक 15 किलोमीटर सड़क को पक्का करने के लिए 19.75 करोड़ रुपये की डीपीआर अलग से तैयार की थी। इस डीपीआर को नाबार्ड से स्वीकृति मिल गई है। इससे अब राेहड़ू से चिड़गांव सड़क का विस्तारीकारण का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी राेहड़ू दौरे के दौरान सड़क की डीपीआर को शीघ्र स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था।
-लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परेश चौहान ने बताया कि सड़क की डीपीआर स्वीकृत हो गई है। लंबे समय से विभाग को सड़क की डीपीआर के स्वीकृति होने का इंतजार था। अब शीघ्र ही सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरंभ किया जाएगा।